अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरूनानक देव ने समाज की कमजोरियों को दूर कर भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर और समाज में समानता का भाव विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी अमर यात्रा भारत ही नहीं अफगानिस्तान तक पहुंची। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना और लंगर की परम्पराओं से बराबरी के भाव को सशक्त बनाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) की पूर्व संध्या पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका और उपस्थित जन को गुरूनानक जयंती की बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी का आशीर्वाद समस्त नागरिकों को प्राप्त हो, ऐसी कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गुरूद्वारा समिति की ओर से डॉ. पीएस बिंद्रा ने शाल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लिया। श्री राहुल कोठारी, श्री रविन्द्र यति, सुश्री नेहा बग्गा, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *